*रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता में तेजस कोली बने ‘रमपुरा के कन्हैया’* *विधायक शिव अरोरा व पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने विजेता को चाँदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित* रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रमपुरा स्थित चुन्नीलाल कोली परमानंद आश्रम में ‘रमपुरा का कन्हैया—श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में सजकर प्रतिभाग किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर तेजस कोली को ‘रमपुरा का कन्हैया’ घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा एवं कार्यक्रम संयोजिका व पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने तेजस कोली को चांदी का मुकुट पहनाकर तथा गुलाब के फूलों की सुंदर माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच ‘रमपुरा के कन्हैया’ ने केक काटकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष भगवान स्वरूप कोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक शिव अरोड़ा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिव अरोड़ा ने कहा—बच्चों में संस्कार और संस्कृति का बीजारोपण जरूरी विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजाकर प्रतियोगिता कराना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उनके भीतर भारतीय संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था पैदा करने का सुंदर प्रयास है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “श्री बांके बिहारी लाल की जय” के जयघोष किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूनम गुप्ता, श्वेता शर्मा एवं सरोज रानी शामिल रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रसेन कोली, संजीव रस्तोगी, राज कोली, कोमिल राम, यादो देवी, बिटोला देवी, सरस्वती देवी, राजू कोली, भूरी देवी, तान्या शर्मा, वीरवती शर्मा, ममता, कुत्तेश, चंचल, सुशील शर्मा, अरविंद सक्सेना, प्रियंका, गौरी, पप्पू कोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement