*जैश के संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार, वीआईपी नेताओं की रेकी और हनीट्रैप का आरोप*
कोलकाता/रांची। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े मामले में उसकी कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को झारखंड से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि अर्पिता सरकार संगठन के निर्देश पर वीआईपी नेताओं की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और एक मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश में भी शामिल थी।
एसटीएफ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के संपर्क में थी और उसके माध्यम से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े निर्देशों का पालन कर रही थी। एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
जांच अधिकारियों का कहना है कि अर्पिता सरकार से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से की जा रही है।







