*सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व होगी विकसित भारत संकल्प सभा, विकास शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा* *7 अक्टूबर को रुद्रपुर में गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, विकास शर्मा ने की सहभागिता की अपील* *सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी विकसित भारत संकल्प सभा: विकास शर्मा*

सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व होगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’

रुद्रपुर, 6 अक्टूबर।

रुद्रपुर में 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को सिटी क्लब कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने रुद्रपुरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं साथियों के साथ अधिक संख्या में पहुंचकर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में सहभागिता करें और सेवा संकल्प अभियान को मजबूती प्रदान करें।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं सेवा ज्योति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement