*सुरेश कोली ने संभाला पदभार, विधायक शिव अरोरा ने दी शुभकामनाएं*
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री एवं हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान के उपाध्यक्ष सुरेश कोली ने मंगलवार को देहरादून स्थित उद्योग निदेशालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सुरेश कोली को सौंपी गई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोली पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पारंपरिक शिल्प एवं इससे जुड़े लोगों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने सुरेश कोली के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी और पूर्व महापौर सोनी कोली भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उद्योग निदेशालय के अधिकारी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सुरेश कोली ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी गंभीरता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया जाएगा।


