*गणेश चतुर्थी पर मीना शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर की पूजा-अर्चना*
रुद्रपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, खेड़ा, रमपुरा समेत अन्य स्थानों पर आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रमों में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की प्रार्थना की। विभिन्न स्थानों पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मीना शर्मा ने आयोजन समितियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत एवं आतिथ्य के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।


