*यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, नौ यात्रियों की मौत* *दिल्ली से महोबा जा रही थी बस, ग्रेटर नोएडा में हादसे से मची अफरा-तफरी*

*यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, नौ यात्रियों की मौत*

*दिल्ली से महोबा जा रही थी बस, ग्रेटर नोएडा में हादसे से मची अफरा-तफरी*

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस सवार नौ यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement