*भानु प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खेल महाकुंभ में लहराया परचम* *पलक, अवनी, प्राची और श्रेया ने जीते गोल्ड, जिला स्तरीय चैंपियनशिप में बनाई जगह*

बिलासपुर। शारदा नगर, डिबडिबा स्थित भानु प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्तराखंड खेल महाकुंभ की विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की चार छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर जिला स्तरीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

कक्षा नौ की पलक ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं कक्षा दस की अवनी ने डिस्कस थ्रो, प्राची ने जैवलिन थ्रो और श्रेया ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया। चारों छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल विभाग की शिक्षिका वंदना तथा शिक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट और सुनील कुमार के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने चारों छात्राओं को जिला स्तरीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा खेल विभाग के सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय परिवार ने पलक, अवनी, प्राची और श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement