*लद्दाख में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने को कैबिनेट की मंजूरी*
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से लद्दाख के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को न्यायिक सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि खंडपीठ की स्थापना से लद्दाख के नागरिकों को अपने अधिकारों के तहत कानूनी सेवाएं हासिल करने में लगने वाला समय कम होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र में न्याय तक पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।











