*UPI भुगतान पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया स्थिति साफ*

*UPI भुगतान पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया स्थिति साफ*

नई दिल्ली। UPI भुगतान को लेकर शुल्क लगाए जाने की चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। आम लोगों के लिए UPI के जरिए पैसे भेजना और प्राप्त करना पहले की तरह पूरी तरह निशुल्क रहेगा। दोस्त या परिवार के सदस्यों को पैसे ट्रांसफर करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सरकार के मुताबिक, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को UPI से भुगतान करने पर भी ग्राहकों से सीधे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, भविष्य में बड़े व्यापारिक लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने की संभावना है। इसकी दर फिलहाल तय नहीं की गई है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के रोजमर्रा के UPI लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने की खबरों को लेकर फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement