*सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक वाल्मीकि का निधन, विधायक शिव अरोरा ने जताया शोक*

Spread the love

  1. *सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक वाल्मीकि का निधन, विधायक शिव अरोरा ने जताया शोक*

रुद्रपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

विधायक शिव अरोरा ने अभिषेक वाल्मीकि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से वह अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *