*कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4.80 करोड़ शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना*
हरिद्वार। कांवड़ मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार से मंगलवार शाम चार बजे तक 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या से धर्मनगरी पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भर रहे हैं और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।







