*ओमेक्स रिवेरा में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 3.88 लाख रुपये बरामद*
*पंतनगर पुलिस ने विला में मारा छापा, ताश की गड्डियां और पोकर सेट भी बरामद*
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,88,100 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और पोकर सेट बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के निर्देशन में कोतवाली पंतनगर, कोतवाली रुद्रपुर और चौकी सिडकुल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा स्थित लेमेडा विला संख्या 39 में छापा मारा। इस दौरान विला की दूसरी मंजिल पर छह लोग ताश और पोकर के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (43), निवासी ओमेक्स रिवेरा, अशोक कुमार (50), निवासी गदरपुर, अपूर्व कुमार (35), निवासी रुद्रपुर, अभिषेक कुमार (42), मनवेन्द्र सिंह (34) और विवेक गुप्ता (46), निवासी ओमेक्स के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से 3,88,100 रुपये नकद, 52-52 पत्तों वाली ताश की दो गड्डियां, एक टेक्सास होल्डम पोकर सेट और विभिन्न रंगों के पोकर सिक्के बरामद किए। बरामद सामान को सीलबंद कर दिया गया है। मामले में कोतवाली पंतनगर में एफआईआर संख्या 222/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, पंतनगर के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, संजयवन चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह अधिकारी, उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, धीरज टम्टा और संदीप शर्मा, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र बवाड़ी सहित हेड कांस्टेबल मनोज बोरा तथा कांस्टेबल नितिन कुमार, श्याम सुंदर, हरि सिंह, सुरेंद्र रावत और कृपाल सिंह शामिल रहे।


