*विधानसभा सत्र में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, अनुपूरक बजट होगा पेश* *गैरसैंण में दो दिवसीय सत्र शुरू, विकास और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा*

*विधानसभा सत्र में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, अनुपूरक बजट होगा पेश*

*गैरसैंण में दो दिवसीय सत्र शुरू, विकास और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा*

रुद्रपुर/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सदन की कार्यवाही में प्रतिभाग किया। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। इसके साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन के पटल पर रखे जाने की भी संभावना है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधानसभा सत्र प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। अनुपूरक बजट के माध्यम से विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त बजटीय प्रावधान किए जाएंगे। वहीं, सदन में प्रस्तुत होने वाले विधेयकों पर चर्चा के जरिए प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना और प्रदेश के विकास को गति देने के लिए प्रभावी चर्चा करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में प्रदेश के साथ ही रुद्रपुर के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन की कार्यवाही के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement