*यूपी में 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट, सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव*

Spread the love

*यूपी में 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट, सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा मुख्यालय की ओर से 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

प्रदेश सरकार के 11 मंत्रियों को भी सुरक्षा के मद्देनजर बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई हैं। इनमें संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं। स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह को भी जैकेट उपलब्ध कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 1.5 लाख रुपये प्रति जैकेट की दर से इनकी खरीद की है। पहले चरण में आठ और दूसरे चरण में 44 नेताओं को जैकेट उपलब्ध कराई गईं। वर्तमान में प्रदेश में 98 नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *