पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी को भावभीनी विदाई, एसएसपी अजय गणपति ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी को भावभीनी विदाई, एसएसपी अजय गणपति ने दी शुभकामनाएं

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के पद पर तैनात रहे जितेन्द्र चौधरी के देहरादून स्थानांतरण पर बुधवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जितेन्द्र चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

एसएसपी ने कहा कि जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उन्होंने पुलिस की सकारात्मक छवि को भी सुदृढ़ किया। इस दौरान उन्होंने चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एसपी सिटी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *