*3.14 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

Spread the love

*3.14 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

काशीपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने नौ अगस्त को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान करबला मैदान के आगे सेमल के पेड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 3.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम उर्फ दानिश उर्फ दाडा (28) पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा, कोतवाली काशीपुर, ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 326/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, 131 नापु देवनाथ और कांस्टेबल 749 सचिन कुमार शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *