*भारत और हिंद महासागर तक रेल संपर्क बढ़ाना चाहता है रूस, वैकल्पिक मार्गों पर जोर*

*भारत और हिंद महासागर तक रेल संपर्क बढ़ाना चाहता है रूस, वैकल्पिक मार्गों पर जोर*

मॉस्को। रूस ने भारत और हिंद महासागर तक रेल संपर्क विकसित करने की संभावनाएं तलाशने का प्रस्ताव रखा है। रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने कहा कि वैकल्पिक रेल मार्गों के विकास से रणनीतिक समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम की जा सकती है। इससे होर्मुज और बॉस्फोरस जलडमरूमध्य से जुड़े संभावित जोखिमों को भी घटाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत तक बेहतर रेल संपर्क विकसित करना रूस और भारत के बीच व्यापारिक एवं रणनीतिक कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्गों के जरिए दोनों देशों के बीच माल परिवहन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस का यह प्रस्ताव भारत-रूस संपर्क को नए आयाम देने के साथ-साथ समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement