अम्बेडकर के सिद्धांतों पर भाजपा की जिला संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

अम्बेडकर के सिद्धांतों पर भाजपा की जिला संगोष्ठी आयोजित

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ‘संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान’ के तहत जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य बाबा साहेब के जीवन मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना रहा।

मुख्य वक्ता काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी दूरदर्शी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मार्गदर्शक हैं। कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों पर चलकर समावेशी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुवर, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुसूचित जाति की जिलाध्यक्ष रज्जी कोहली, संयोजक अंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, अमित नारंग तथा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में राकेश सिंह, राजेश सिंह, विपिन सिंह, मोर सिंह, प्रमोद मित्तल, विजय तोमर, अक्षय गेहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *