नारी शक्ति के अपमान का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस: कमल जिंदल

नारी शक्ति के अपमान का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस: कमल जिंदल

रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे महिला सशक्तीकरण के विरोधी हैं।

जिंदल ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस विधेयक के पक्ष में 298 मत पड़े, उसे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे दलों ने तकनीकी आधार पर गिरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं को नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध थी, लेकिन विपक्ष ने एकजुट होकर इसमें बाधा उत्पन्न की।

उन्होंने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल संसद में महिला अधिकारों के खिलाफ खड़े हुए, वे महिलाओं के सम्मान की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक भविष्य पर स्वयं ही चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जबकि विपक्ष ने इसमें रोड़ा अटकाया है।

जिंदल ने कहा कि भाजपा अब गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता को सच्चाई बताएगी और इस मुद्दे को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने माथे पर ऐसा दाग लगा लिया है, जो आसानी से नहीं मिटेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement