*झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत*

*झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत*

झांसी। झांसी में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। हादसे में आबान अहमद और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement