श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सम्मानित

Spread the love

श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सम्मानित

रुद्रपुर। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने खाटू श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया तथा श्याम भजनों का श्रवण करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था लोगों को सेवा, समर्पण तथा सदाचार का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। भजन-कीर्तन से मन को शांति मिलने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इन्द्र साहनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *