*_दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 ACP का हुआ ट्रांसफर, कई अहम यूनिटों में नई तैनाती_*

*_दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 ACP का हुआ ट्रांसफर, कई अहम यूनिटों में नई तैनाती_*

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. यह आदेश पुलिस आयुक्त कार्यालय, जय सिंह रोड, नई दिल्ली से जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी संभालें.

 

जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले विभिन्न जिलों, यूनिटों और विशेष शाखाओं जैसे सुरक्षा, ट्रैफिक, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, चुनाव सेल, एयरपोर्ट, संसद मार्ग, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई (CAW Cell), विजिलेंस और दिल्ली पुलिस अकादमी में किए गए हैं. प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से कार्यकुशलता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा.

 

ट्रांसफर सूचना में अधिकारियों में एसीपी मलकीयत सिंह को सिक्योरिटी यूनिट से एसीपी DIU , एसीपी रामफूल मीणा को चुनाव सेल से प्रशांत विहार, एसीपी सपना गेडम को आईजीआई एयरपोर्ट से मुख्यालय, एसीपी नरेश चंदर को पीजी सेल से लॉ एंड ऑर्डर सेल तथा एसीपी धीरज नरंग को ट्रैफिक से डीडीओ (पीएचक्यू) की जिम्मेदारी दी गई है.

 

इसके अलावा कई अधिकारियों को एसडीपीओ के रूप में शालीमार बाग, सरिता विहार, भजनपुरा, पालम एयरपोर्ट, करोल बाग, पंजाबी बाग, सीलमपुर ,गांधी नगर और संसद मार्ग जैसे महत्वपूर्ण उप-जिलों में तैनात किया गया है कुछ एसीपी को ऑपरेशंस, फ्रंट रिजर्व (FR), सुरक्षा शाखा और स्पेशल सेल में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) उसी दिन या अगले दिन रिकॉर्ड अथवा समीक्षा की जाए. संबंधित जिलों के पुलिस उपायुक्तों (DCP) को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.दिल्ली पुलिस के इस बड़े स्तर के प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है अधिकारियों के नए पदस्थापन से राजधानी में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक संतुलन को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement