### *वीरांगना झलकारी बाई अदम्य साहस और बलिदान की प्रतीक : चंद्रसेन कोली*
*अखिल भारतीय कोली समाज ने जयंती पर वीरांगना को किया नमन, उनके गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का लिया संकल्प*
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती पर अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.), नई दिल्ली के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन कोली के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई कोरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता, त्याग और देशभक्ति को नमन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोरी भारतीय इतिहास की ऐसी महान वीरांगना थीं, जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय साहस और शौर्य का परिचय दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन कोली ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का अदम्य साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र के लिए दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से वीरांगना के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि वीरांगना झलकारी बाई कोरी के गौरवशाली इतिहास, बलिदान और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन कोली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थू लाल कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम अवतार कोली, प्रदेश सचिव वासुदेव कोली, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कोली, राजू श्रीवास्तव, हरिराम कोली, कुमार पाल कोली, पृथ्वी राज कोली, त्रिलोक सिंह कोली, तेजपाल कोली, पप्पू कोली, किशन कोली, आशु मिश्रा, कुमर सेन कोली, सुखलाल कोली, पप्पू कोली, धर्म सिंह कोली, दीपक कोली, राकेश कोली, मनेंद्र कोली, उमेंद्र कोली, धर्म पाल कोली, रोहिताश कोली, विशाल कोली, शंकर कोली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



