नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
नीट पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे राजकुमार ठुकराल, एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप
एनटीए की कार्यप्रणाली पर भड़के राजकुमार ठुकराल, कहा- शिक्षा व्यवस्था की साख पर संकट
रुद्रपुर। नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक, गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि एनटीए द्वारा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा में भारी लापरवाही और अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से देश की शिक्षा व्यवस्था की साख प्रभावित हो रही है तथा विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पेपर लीक की घटनाओं के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन दो वर्ष बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि उस समय गठित उच्च स्तरीय समिति ने परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित कराने की सिफारिश की थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और समन्वय की कमी के चलते व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पाई।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के पास सक्षम एजेंसियां तथा मजबूत प्रशासनिक तंत्र होने के बावजूद लगातार पेपर लीक की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में सक्रिय निजी माफिया सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पेपर लीक का नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग उठाई।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, गोपाल भसीन, रामस्वरूप भारती, संजय ठुकराल, विक्रम सिंह विर्क, इंद्रजीत सिंह, बाबू खान, अशफाक अंसारी, भूपेश सोनी, सतनाम सिंह, रामसेवक कोली, अमित कोली, प्रकाश दास, देवेंद्र कुमार, गगन ग्रोवर, संजीव नदी, रवि विश्वास, मोहन कुमार, सुरेश यादव, महेश कोली, दिनेश कोली, आबिद हुसैन, ओमप्रकाश गंगवार, संजीव राठौर, ललित बिष्ट, दीपक सागर, आनंद शर्मा, राहुल प्रजापति, रमन विश्वास, राजवीर सिंह विर्क, परवेज कुरैशी, आदेश गंगवार, अशोक रस्तोगी, राधेश्याम बंसल, हरप्रीत सिंह विर्क, आकाश भुसरी, राकेश कोली, आशीष श्रीवास्तव, रणजीत तिवारी, फैज खान, जाकिर राजा, कमलेश कीर्तनीय, बलराम ढाली, अनिकेत तनेजा, मनीष ठुकराल, प्रीति साना, सुनील चुग, विशाल शिकारी, अखिलेश बैरागी, अजय नारायण, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







