मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखाः बत्रा – मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम में प्रदर्शनी आयोजित – उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से किया प्रदर्शित

Spread the love

मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखाः बत्रा

 

– मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम में प्रदर्शनी आयोजित

– उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से किया प्रदर्शित

 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को दर्शाने वाले चित्रों का निरीक्षण किया।

 

प्रदर्शनी में बदलते भारत की तस्वीर को विभिन्न चित्रों और जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसमें राष्ट्र निर्माण, किसान और गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा है। सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना से प्रेरित यह कालखंड विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा का सजीव चित्रण है तथा इससे आमजन को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल रही है।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देशभर में आयोजित की जा रही यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, डिजिटल परिवर्तन तथा आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधान सेवक की भावना के साथ कार्य करते हुए देश को विकास और सुशासन की नई दिशा प्रदान की है ।।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी, मा० विधायक श्री शिव अरोरा जी, महापौर श्री विकास शर्मा जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री रामपाल सिंह जी, श्री उत्तम दत्ता जी , फरजाना बेगम जी, जिला महामंत्री श्री तरुण दत्ता जी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल चौहान जी, वेद ठुकराल जी, परवेज़ खान जी, मीना शर्मा जी, राजन राठौर जी, केके दास जी, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग जी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेतृपाल मौर्य जी, राकेश सिंह जी, स्वाति शर्मा जी, ममता त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति धीर, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील ठुकराल जी, मुकेश पाल जी, गोविंद शर्मा, उमेश सिंह, दीपक राठौर, नितिन ठाकुर सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *