*विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण*
*रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र*
*विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन*
रुद्रपुर। रुद्रपुर क्षेत्र हेतु स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता हुआ साफ, प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त ( कार्मिक )केंद्रीय विद्यालय,नई दिल्ली को सारी औपचारिकता पूर्ण कर रुद्रपुर क्षेत्र मे केंद्रीय विद्यालय आरम्भ करने हेतु भेजा पत्र, स्वीकृति मिलते ही समाज कल्याण विभाग की अस्थाई बिल्डिंग मे संचालित होगा केंद्रीय विद्यालय।
विधायक शिव अरोरा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के साथ ब्लॉक रोड स्थित समाज कल्याण की बिल्डिंग जिसमे पूर्व मे कामकाजी महिलाओ का हॉस्टल होता था जिसको अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के रूप मे डेवलप किया जा रहा है, उसका दौरा किया।
विधायक शिव अरोरा व सीडीओ ने पूरी इमारत का भ्रमण किया जहाँ युद्ध स्तर पर कार्य जारी है ओर कार्य अपने अंतिम चरण मे है।
जिसपर सीडीओ ने बताया इमारत केंद्रीय विद्यालय के मानको अनुसार विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही है ओर प्रतिदिन 40 मेनपावर यहाँ तेज गति से कार्य कर रही है अगले 15 दिन मे यहाँ अस्थाई केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु बनाई जा रही इमारत का काम पूर्ण हो जाएगा, जिसमें विद्यालय संचालन संबंधित सभी मानको, सेफ्टी प्वाइंटों व सभी छोटी छोटी बारीकीयों का अध्ययन कर पूर्ण ध्यान रखा गया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर क्षेत्र के लिये हर्ष का विषय है कि मेरे प्रस्ताव पर रुद्रपुर क्षेत्र मे बच्चोँ कि बेहतर शिक्षा हेतु एक केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट को दिया था जिनके निर्देशन मे यह कार्य अब मूर्त रूप लेता नजर आ रहा है।
विधायक बोले उनको प्रस्ताव को स्वीकृत करवा कर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर हेतु केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति करवाई थी।
वही दो साल पूर्व ही इसके मानको अनुसार आदित्य नाथ झा कॉलेज मे शिक्षा विभाग से 5 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम ट्रांसफर जिला प्रशासन द्वारा करवा दी गई थी जिसकी सारी औपचारिकता पूर्ण कर लीं गई थी।
विधायक ने बताया मग़र केंद्रीय विद्यालय दो मानक है एक केंद्रीय विद्यालय हेतु 5 एकड़ भूमि होनीं चाहिए जो उनके नाम कर दी गई है दूसरा मानक है शुरुआती समय मे केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थायी बिल्डिंग मे होना चाहिए जिसके लिये समाज कल्याण विभाग कि बिल्डिंग मे केंद्रीय विद्यालय के मानको अनुसार तैयार किया जा रहा है जो अगले 15 दिन मे पूर्ण हो जायेगा जिसका कार्य अंतिम चरण मे है जिसका निरक्षण विधायक ने स्वयं सीडीओ संग किया ओर कार्य तेज गति से जारी है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा जिला स्तर से सारी औपचारिकता पूर्ण कर लीं गई है जिसपर प्रदेश केंद्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त प्रीति सक्सेना ने सहमति जताते हुऐ सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली को रुद्रपुर क्षेत्र मे केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु अनुमति मांगी है।
विधायक ने कहा निश्चित रूप से रुद्रपुर के लोगो को यह स्पष्ट हो गया अब केंद्रीय विद्यालय रुद्रपुर मे आरम्भ होगा हमारी पूरी कोशिश है इस सत्र मे अनुमति मिल जाये जिसके लिये सांसद अजय भट्ट से वह विशेष आग्रह करेंगे कि केंद्रीय विद्यालय संचालन कि अनुमति इस वर्ष मिल जाये। उन्होंने कहा सांसद अजय भट्ट के इस केंद्रीय विद्यालय कि सौगात रुद्रपुर को दिलाने मे विशेष प्रयास है हमको पूरी उम्मीद है अब ज़ब सारी औपचारिकता पूर्ण कर केंद्रीय विद्यालय आरम्भ करने कि अनुमति जो केंद्र से होनी है उसको भी सांसद अजय भट्ट के माध्यम से जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जायेगा।
विधायक बोले रुद्रपुर क्षेत्र मे केंद्रीय विद्यालय का होना शिक्षा के क्षेत्र मे मिल का पत्थर सबित होगा, जिससे हमारी यहाँ के बच्चोँ को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होंगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास प्राधिकरण ईई नवीन नवानी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, वार्ड 25 पार्षद पति संतोष गुप्ता, उमेश पासरीचा, विक्की घई, मनोज मदान, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजद रहें।







