*26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का मानसून सत्र*

*26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का मानसून सत्र*

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर सरकार ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही सत्र के स्थान का भी निर्णय कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र के आयोजन को लेकर सभी पक्षों की सहमति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और विधायी कार्यवाही होने की संभावना है।
गौरतलब है कि मानसून सत्र के आयोजन स्थल को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सत्र देहरादून में होगा या गैरसैंण में, इसे लेकर लगातार चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब जल्द ही सत्र की तारीख और स्थान तय होने की उम्मीद है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement