*हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो* – *विश्वस्तरीय डोर-विंडो सॉल्यूशंस अब कुमाऊं में उपलब्ध* – *सांसद अजय भट्ट समेत कई गणमान्य अतिथियों ने किया शुभारंभ*

*हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो*

– *विश्वस्तरीय डोर-विंडो सॉल्यूशंस अब कुमाऊं में उपलब्ध*

– *सांसद अजय भट्ट समेत कई गणमान्य अतिथियों ने किया शुभारंभ*

 

 

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एटीएस इंटरप्राईजेज के तीसरे टोस्टम स्टूडियो का शनिवार को सांसद अजय भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, महापौर गजराज बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद्र तथा भाजपा नेताओं सुरेश परिहार, डी.के. शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट और भारत भूषण चुग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण कर आधुनिक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस की गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं भाजपा नेता ललित मिगलानी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से आधुनिक विकास की ओर बढ़ रहा है और ऐसे प्रतिष्ठान प्रदेश में विश्वस्तरीय तकनीक तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शोरूम खुलने से लोगों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और रोजगार व व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिष्ठान के स्वामी ललित मिगलानी ने बताया कि रुद्रपुर और मुरादाबाद के बाद हल्द्वानी में एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से कुमाऊं क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वस्तरीय हाईटेक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें आधुनिक उत्पादों के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि टोस्टम विश्व के अग्रणी ब्रांडों में शामिल है, जिसकी पहचान उत्कृष्ट गुणवत्ता, मजबूती, आधुनिक डिजाइन और उन्नत तकनीक है। इसके उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा दक्ष और लंबे समय तक टिकाऊ हैं। उन्होंने कहा कि एटीएस इंटरप्राईजेज का उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर समाधान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में विवेक सक्सेना, जे.बी. सिंह, हरनाम चौधरी, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, पंकज बंगा, अशोक सरना, शिवम ठुकराल, सौरभ, सोमन, नरेश चंदौला, बाला अदलखा, अशोक गोल्डी, संजय अदलखा, मोहन गोयल, रौनिक नारंग, जगदीश टंडन, मनीष छाबड़ा, समरवीर सिंह, अमरीक चावला, गोल्डी पसरीचा, मानिक अरोड़ा, अशोक चावला, अशोक गुंबर, हिमांशु मिड्डा, नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement