छतरपुर अग्निकांड में राहत कार्य में जुटे समाजसेवी सुशील गाबा

Spread the love

छतरपुर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

छतरपुर गोदाम अग्निकांड में प्रशासन के साथ सक्रिय दिखे सुशील गाबा

स्क्रैप गोदाम में धधकी आग, राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए सुशील गाबा

छतरपुर अग्निकांड: सुशील गाबा ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया

भीषण आग की घटना पर सुशील गाबा ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की

 

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छतरपुर स्थित पार्ट्स एवं स्क्रैप के एक गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की घटना में गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिडकुल फायर यूनिट तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर निवासी प्रेम मौर्य की भूमि को किराये पर लेकर ओमेक्स कॉलोनी निवासी कमल अरोरा द्वारा पार्ट्स एवं स्क्रैप का गोदाम संचालित किया जा रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने ट्यूबवेल, मोटरों तथा अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गोदाम स्वामी प्रेम मौर्य और व्यवसायी कमल अरोरा भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा समाजसेवी सुशील गाबा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सिडकुल स्थित टाटा मोटर्स, बजाज, हिंदुस्तान जिंक, अशोक लेलैंड, महिंद्रा तथा टीसीएस लालपुर समेत कई कंपनियों के दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया।

समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *