PM मोदी के कथित AI-मॉर्फ्ड कंटेंट मामले में साइबर पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली/हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित एआई-मॉर्फ्ड वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास सहित छह इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एआई की मदद से तैयार किए गए मॉर्फ्ड वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं। मामले की जांच के तहत संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
साइबर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आईटी कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







