*CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती, बेटी बोली- ‘पिता की वर्दी खून से लाल थी*’

Spread the love

*CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती, बेटी बोली- ‘पिता की वर्दी खून से लाल थी*’

नई दिल्ली। CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर घटना का दर्द साझा किया। घायल पुलिसकर्मी की बेटी ने भावुक होते हुए बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने उनके पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेटी के अनुसार, घटना 25 जुलाई की है। उसने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उसके पिता को खींचकर बुरी तरह पीटा, जिसके बाद वह करीब चार घंटे तक बेहोश रहे। घर लौटने पर उनकी पुलिस वर्दी खून से सनी हुई थी और उनकी शारीरिक तथा मानसिक स्थिति बेहद गंभीर थी।

परिजनों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों पर इस तरह के हमले चिंताजनक हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवारों की चिंता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि CJP प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद मामले की जांच और कार्रवाई जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *