*14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार*
*14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार* *आई-10 कार, बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद; ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई*
*आई-10 कार, बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद; ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई*
सितारगंज। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन), तस्करी में प्रयुक्त आई-10 कार, मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई बिज्टी चौराहा क्षेत्र में की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध आई-10 कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मौके से स्मैक के परिवहन में प्रयुक्त आई-10 कार संख्या UK06AC1937 और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए।
वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम दियूधार क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK06AP6757 और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 14.18 ग्राम स्मैक, एक आई-10 कार, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में कोतवाली सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 और 443/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: देवेश कुमार आर्य उर्फ दिव्येश कुमार (33), अमनदीप (25) और आकाशदीप सिंह (24) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, हेड कांस्टेबल मतलूब खान तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल और इमदाद हुसैन शामिल रहे।


