*कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- ‘बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं*’
संभल/हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक एक बार फिर कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने पति अमन त्यागी और एक अन्य महिला के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकली हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान बुर्का पहनने को लेकर तमन्ना मलिक का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि “बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह हर व्यक्ति की अपनी पसंद और मन की बात है।”
तमन्ना ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है और संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने कहा कि पहनावे को लेकर किसी पर अपनी पसंद थोपना उचित नहीं है।
तमन्ना मलिक इससे पहले भी कांवड़ यात्रा को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। इस बार उनके हरिद्वार से डासना मंदिर तक कांवड़ लेकर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।







