*अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम*

*अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम*

नई दिल्ली। भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार, 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

करीब 4,000 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल ने परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। परीक्षण के माध्यम से मिसाइल की मारक क्षमता, सटीकता और परिचालन दक्षता का आकलन किया गया।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, अग्नि-4 के सफल परीक्षण से भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूती मिलेगी तथा लंबी दूरी तक सटीक प्रहार करने की क्षमता में महत्वपूर्ण इजाफा होगा। रक्षा मंत्रालय और डीआरडीओ ने इस सफल परीक्षण को देश की रक्षा तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement