*चांदी का मुकुट बनेगा आकर्षण, मीना शर्मा करा रही हैं ‘रमपुरा का कन्हैया’ प्रतियोगिता*

जन्माष्टमी पर होगा ‘रमपुरा का कन्हैया’ प्रतियोगिता का आयोजन

आठ वर्ष तक के बच्चे लेंगे हिस्सा, विजेता को पहनाया जाएगा चांदी का मुकुट

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस वर्ष भी रमपुरा में ‘रमपुरा का कन्हैया’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेत्री, पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता की आयोजक श्रीमती मीना शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रमपुरा स्थित चुन्नीलाल कोली परमार्थ आश्रम मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केवल रमपुरा क्षेत्र के आठ वर्ष तक की आयु के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता के बाद रात 8 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा और चयनित ‘रमपुरा का कन्हैया’ को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद कन्हैया से केक कटवाया जाएगा।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान बाहर से आए कलाकार आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय का मनोरंजन करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मीना शर्मा ने क्षेत्रवासियों, विशेषकर रमपुरा क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement