*अभिषेक का हाल जानने भोजीपुरा अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल*
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि बीते दिनों काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार अभिषेक वाल्मीकि समेत दो युवक घायल हो गए थे। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था।
वर्तमान में अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।







