*लेडी गागा पहली बार बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की संग किया बच्चे का स्वागत*

*लेडी गागा पहली बार बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की संग किया बच्चे का स्वागत*

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की मशहूर गायिका और गीतकार लेडी गागा पहली बार मां बन गई हैं। 40 वर्षीय पॉप स्टार ने अपने मंगेतर और बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के माता-पिता बनने की खबर की पुष्टि हुई है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की उत्तरी कैलिफोर्निया में नजर आए। तस्वीरों में गागा नवजात बच्चे को सीने से लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, बच्चे के जन्म की सटीक तारीख, नाम और लिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अप्रैल में अपना ‘Mayhem Ball’ टूर पूरा करने के बाद से गागा सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आ रही थीं।
2019 से रिश्ते में हैं गागा और पोलान्स्की
लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की वर्ष 2019 से रिश्ते में हैं। दोनों ने अप्रैल 2024 में सगाई की थी। हालांकि, इसके बाद उनकी गुपचुप शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन करीबियों ने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया था कि दोनों अभी केवल सगाई के बंधन में हैं। पेशेवर तौर पर भी यह जोड़ी साथ काम कर चुकी है। पोलान्स्की को गागा के ग्रैमी विजेता रिकॉर्ड ‘Mayhem’ और ‘Glamorous Life’ ट्रैक में सह-लेखक के तौर पर श्रेय मिला है।
मां बनने की इच्छा पहले भी जता चुकी थीं
‘Born This Way’ फेम लेडी गागा पहले भी कई मौकों पर मां बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। वर्ष 2025 में ‘द लेट शो विद स्टीफन कोल्बर्ट’ में उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी का अगला महत्वपूर्ण किरदार मां के रूप में देखती हैं। गागा के मां बनने की खबर के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें नए जीवन अध्याय की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement