विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालयों में हुआ पौधारोपण भारत विकास परिषद के सदस्यों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालयों में हुआ पौधारोपण

भारत विकास परिषद के सदस्यों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रुद्रपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, रुद्रपुर शाखा की ओर से स्टोर रिज पब्लिक स्कूल एवं फर्स्ट स्टैप पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के “एक सदस्य-एक वृक्ष” अभियान की जानकारी देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शाखा सचिव राजेश सलूजा, कीर्ति शर्मा, संजय ठुकराल तथा पर्यावरण संयोजिका गुंजन खेड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं।

इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद उत्तराखंड के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, महामंत्री राजेश सलूजा, कीर्ति शर्मा, संजय ठुकराल, गुंजन खेड़ा, अनुज, राकेश श्रीवास्तव, प्रकाश पाठक सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement