*सीएम धामी के जन्मदिन पर पांच मंदिर में विधायक शिव अरोड़ा ने किया हवन-यज्ञ*
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को पांच मंदिर परिसर में विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुति देकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चित्र वाले बैनर और शुभकामना संदेश लगाए गए थे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने के साथ विकास की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। हवन-यज्ञ के माध्यम से मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
शिव अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हों, यही सभी की कामना है। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रोशन अरोड़ा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, ओमप्रकाश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सोनू अनेजा, हरीश सुखीजा, प्रीति धीर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, जगदीश तनेजा, महेश कोली, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, कमल पाल, गोविंद राय, सुनील यादव, जितेंद्र संधू, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, नमन चावला, गुरमीत सिंह, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी, भीमसेन गुप्ता, धर्मेंद्र कोली, अरविंद चीमा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।