*बेहड़ ने वार्ड 12 व 13 में किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क*
*बेहड़ ने वार्ड 12 व 13 में किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क*
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने वार्ड संख्या 13 आवास विकास और वार्ड संख्या 12 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और सभासद प्रत्याशी गुलशन सिंधी के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा की जनता से मिल रहा स्नेह, विश्वास और समर्थन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने राजेश प्रताप सिंह और कांग्रेस के सभासद प्रत्याशियों के साथ मिलकर किच्छा के विकास को गति देने की बात कही।
बेहड़ ने कहा कि यह चुनाव किच्छा के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनता की आवाज को मजबूत करने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी जनता के बीच रहकर उनकी सेवा के लिए काम करेगी।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बबलू चौधरी, दर्शन कोहली, ओमप्रकाश दुआ, हरभजन सिंह, मेजर सिंह, गौरव चावला, मनोज गाबा, धर्मेंद्र सिंधी, राजू वासवानी, मुकेश त्रैलानी, अजय अरोड़ा, तारा सिंधी, डिंपल धन्जू, यमंक चिटकारा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


