अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का मेगा अभियान, खनन क्षेत्रों में की गई सघन चेकिंग
एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, घाटों से जंगलों तक चला व्यापक चेकिंग अभियान
खनन और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एसएसपी अजय गणपति
अवैध खनन रोकने को अजय गणपति का सख्त संदेश, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान, अजय गणपति ने दिए कड़े निर्देश
अवैध खनन के खिलाफ जनपदभर में अलर्ट, एसएसपी अजय गणपति ने बढ़ाई सख्ती
‘खनन माफियाओं को नहीं बख्शा जाएगा’— एसएसपी अजय गणपति का स्पष्ट संदेश
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। बाजपुर सर्किल क्षेत्र में पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर खनन क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर सघन निगरानी की।
अभियान के तहत बाजपुर पुलिस ने गौ घाट, प्रधान घाट, बाजार घाट समेत विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों और खनन गतिविधियों की जांच की। वहीं गदरपुर पुलिस ने गूलरभोज एवं मोहाली जंगल क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया। केलाखेड़ा पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की तथा नियमित गश्त की।
पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों ने खनन क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान खनन सामग्री से भरे ट्रकों और डंपरों के रॉयल्टी दस्तावेजों सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में लगभग 40 से 45 वाहनों तथा बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में 25 वाहनों की जांच की गई। जांच में किसी भी वाहन में अवैध उपखनिज नहीं पाया गया तथा सभी वाहनों के पास वैध रॉयल्टी दस्तावेज उपलब्ध मिले।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।







