महालक्ष्मी किट वितरण कर भारत भूषण चुघ ने सरकार की योजनाएं गिनाईं

Spread the love

महालक्ष्मी किट वितरण कर भारत भूषण चुघ ने सरकार की योजनाएं गिनाईं

भारत भूषण चुघ बोले, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

भारत भूषण चुघ ने कहा, महिला कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध

भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थियों को किया सम्मानित

भारत भूषण चुघ बोले, विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा उत्तराखंड

भारत भूषण चुघ ने कहा, जनकल्याणकारी योजनाएं बदल रही हैं जीवन

 

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर-2 विवेक नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भारत भूषण चुघ ने कहा कि सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मिड-डे मील, महालक्ष्मी किट सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित होकर नई ऊंचाइयों को छुए और अपने परिवार, शहर तथा प्रदेश का नाम रोशन करे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से संचालित पौष्टिक आहार योजना का लाभ हजारों महिलाओं को मिल रहा है।

चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार घर-घर जाकर पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रोनोति विश्वास, सहायिका चंपा सरकार तथा लाभार्थी निशा, रचना, दीक्षा, शालिनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *