प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागत

किच्छा। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों, परिषदों एवं बोर्डों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में नारायण पाठक, परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान में महेंद्र वाल्मीकि, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में नितिन वाल्मीकि, गोरखा कल्याण परिषद में वीर बहादुर थापा, माटी कला बोर्ड में हीरा प्रजापति तथा उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में फरहा खान को सदस्य नामित किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने से सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किच्छा क्षेत्र के कर्मठ एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

नवनियुक्त सदस्यों ने भी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, राजेश तिवारी, इफ्तार मियां, दीपक मिश्रा, हरविंदर सिंह, भानु शाही, नरेंद्र ठुकराल, शुभम पुजारा, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अखिलेश यादव, रविंद्र पाठक, रजनीश कुमार, अमर साहनी, अमरनाथ, गौरव अरोरा, मनोज यादव, यामिन अंसारी, मूलचंद राठौर, धर्मराज जायसवाल, डीएन यादव, संजीव खन्ना, प्रकाश अरोरा, धनीराम, डॉ. हारुन मलिक, जितेंद्र गौतम, धनुज यादव, चंदन जायसवाल, मलकित सिंह, इस्तियाक खान, नावेद खान, दानिश मलिक, मुरारी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement