इग्नू अध्ययन केंद्र का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षार्थियों की समस्याओं का किया समाधान

Spread the love

इग्नू अध्ययन केंद्र का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षार्थियों की समस्याओं का किया समाधान

रुद्रपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के उपनिदेशक डॉ. राजीव कुमार ने मंगलवार को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र का जायजा लेते हुए परीक्षार्थियों की सघन जांच की तथा उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. राजीव कुमार ने अध्ययन केंद्र के कार्मिकों की बैठक लेकर केंद्र की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में संचालित परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

इग्नू अध्ययन केंद्र 31033 के समन्वयक डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि केंद्र में बीए, बीकॉम, बीबीए, एमए भूगोल, एमए इतिहास, एमए समाजशास्त्र, एमए हिंदी सहित विभिन्न प्रमाणपत्र एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 सत्र से एमकॉम, एमए राजनीति विज्ञान, एमए अंग्रेजी तथा एमए शिक्षाशास्त्र के चार नए पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए गए हैं।

डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि अध्ययन केंद्र में वर्तमान में लगभग 220 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार को आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में पंजीकृत पांच परीक्षार्थियों में से चार तथा द्वितीय पाली में 78 में से 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टूडेंट सर्विसेज के अंतर्गत एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश तथा पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण के पात्र विद्यार्थी समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *