संत कबीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे कबीर के दोहे
राजकुमार ठुकराल ने कहा, कुरीतियों के खिलाफ संत कबीर के विचार आज भी प्रेरणास्रोत
राजकुमार ठुकराल ने संत कबीर को नमन कर सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश
राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में संत कबीर जयंती पर गूंजे समरसता और भाईचारे के संदेश
रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर रम्पुरा क्षेत्र में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया, जबकि श्रद्धालु संत कबीर के दोहों का गायन और जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत कबीर के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से सत्य, प्रेम और सद्भाव का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर के विचार समाज को जोड़ने और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं। दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि संत कबीर का जीवन जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का संदेश देता है। दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि संत कबीर के आदर्शों को अपनाकर ही समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
शोभायात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, राजू गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, चंद्रसेन कोली, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली, शैलेंद्र कोली, रश्मि रस्तोगी, आशीष श्रीवास्तव, देशराज कोली, सत्य प्रकाश कोली, रोहतास कोली, राकेश कोली, सोमपाल कोली, पप्पू कोली, सियाराम कोली, भूरा गुप्ता, जोहर गुप्ता, राजू, रामचंद्र, सोनू श्रीवास्तव, सतपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







