बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: धारदार हथियार से वार फिर जिंदा जलाने की कोशिश; तालाब में कूद बचाई जान*

*बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: धारदार हथियार से वार फिर जिंदा जलाने की कोशिश; तालाब में कूद बचाई जान*

 

बांग्लादेश के शरियतपुर जिले के दामुद्या में एक कारोबारी खोकन चंद्र दास पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी ने तालाब में कूदकर जान बचाई। उन्हें ढाका रेफर किया गया है।

बांग्लादेश के शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बाजार बंद कर घर लौट रहे एक कारोबारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले बेरहमी से पिटाई की गई, फिर धारदार हथियार से वार किया गया और आखिर में शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में कारोबारी को ढाका रेफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement