*पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांवड़ियों के जत्थे को किया रवाना*

*पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांवड़ियों के जत्थे को किया रवाना*

रुद्रपुर। सावन मास के पावन अवसर पर रमपुरा से हरिद्वार डाक कांवड़ लेने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शनिवार को विधिवत रवाना किया। इस दौरान “बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पूर्व विधायक ठुकराल ने कांवड़ियों को मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, जो आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा उनकी यात्रा सुरक्षित और सफल हो। इस अवसर पर राजेश कोली, प्रीतम कोली, सतीश कोली, रोहित कोली, समीर कोली, सचिन पाल, सुनील कोली, अजय श्रीवास्तव, पवन कोली, पंकज कोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement