राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में फुट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग पर मुखर हुए राजकुमार ठुकराल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

राजकुमार ठुकराल बोले- सुरक्षित आवागमन के लिए बने फुट ओवर ब्रिज

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, राजकुमार ठुकराल ने उठाया जनसुरक्षा का मुद्दा

हजारों लोगों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग, राजकुमार ठुकराल आगे आए

 

रुद्रपुर। सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ के समीप शीघ्र फुट ओवर ब्रिज निर्माण कराने तथा निर्माण कार्य पूरा होने तक आमजन की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से कट खोलने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ पर प्रतिदिन हजारों लोगों का पैदल आवागमन होता है। आवास विकास, जगतपुरा, मुखर्जी नगर, रविन्द्र नगर, शिवनगर, आजाद नगर, विवेक नगर, ट्रांजिट कैंप, कल्याणी व्यू और धोबीघाट समेत आसपास के क्षेत्रों के निवासी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले तिराहा खुला होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में अधिक परेशानी नहीं होती थी, लेकिन ग्रिल और लोहे के सरियों से कट बंद किए जाने के बाद लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में अधिकांश लोग जान जोखिम में डालकर सीधे सड़क पार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

ठुकराल ने कहा कि हाल ही में इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। यदि समय रहते सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे होने की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ पर पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने तक पूर्व की भांति अस्थायी रूप से कट खोलकर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्रदर्शन में चेतन मांगट, संजीव गुप्ता, संजय ठुकराल, एडवोकेट अभय सिंह सोलंकी, सर्वेश सिंह, आशीष यादव, सुनील चुघ, ललित सिंह बिष्ट, सुखवंत सिंह, अशोक यादव, केरू मंडल, रामकुमार गुप्ता, आनंद शर्मा, मनोज गुप्ता, रमन विश्वास, रणजीत तिवारी, राजेश पटेल, अमर वर्मा, अभिजीत कुमार, अमित मंडल, अक्षित वाला, रामपद मंडल, गोविंद सरकार, हरिदास मंडल, जय मंडल, तपन विश्वास, सुब्रत राय, संजय चक्रवर्ती, हिम्मत राम कोली, राहुल बाला, मनजीत कर्मकार, सोनू, आकाश, हनी, सौरभ, नरेश, विमल, दीपक ठुकराल, शिवम नारंग, गुरुजोत सिंह, भगत सिंह, पार्षद परवेज कुरैशी, आदर्श मिश्रा, छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, मोहित, कुंवर पाल कोली, शिवकुमार शिबू, मोनू बेदी, धीरज गक्कड़, गेंदन कोली, आशीष श्रीवास्तव, अंकित चंद्रा, अरविंद रस्तोगी, अशोक विश्वास, किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement