*निर्दोष छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*

Spread the love

*निर्दोष छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*

रुद्रपुर। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में गुरुवार को रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल अत्यंत निंदनीय है।

कांग्रेस नेताओं ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री से छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, विजय यादव, परिमल राय, शिशुपाल सिंह, मन्नू चौधरी, गौरव खुराना, मोनिका ढाली, सौरव राज बेहड़, शुभम दास, अंकिता अधिकारी, दिनेश पंत, अशफाक अंसारी, पवन वर्मा, पिंटू राय, प्रांजल गाबा, प्रीति साना, राजेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सौरभ शर्मा, इंदरजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, रणजीत तिवारी, सतनाम सिंह, अमित अरोड़ा, आशित बाला, बबलू सागर, राकेश अधिकारी, जावेद अख्तर, नवीन खेतवाल, रणजीत राणा, रोहित चौहान, समप्रीत ग्रोवर, उमर अली, बाबू खान, उमर खान, विकास मलिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *