भूरारानी में कांग्रेस सम्मेलन, संजय ठुकराल समेत दर्जनों युवाओं ने थामा ‘हाथ’

भूरारानी में कांग्रेस सम्मेलन, संजय ठुकराल समेत दर्जनों युवाओं ने थामा ‘हाथ’

रुद्रपुर। भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कुमारी शैलजा, यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।

सम्मेलन के दौरान नवप्रवेशी युवाओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा। मंच पर मौजूद नेताओं ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा समेत कई युवा शामिल रहे।

इस अवसर पर कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है और बदलाव चाहती है। वहीं, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement